Car Tips: छोटी-छोटी सुधार से पुरानी कार बनेगी फिर से नई जैसी

Spread the love

अगर आपकी कार की परफॉर्मेंस ठीक है लेकिन लुक की वजह से वह पुरानी लगने लगी है, तो उसे बदलने से पहले कुछ आसान और किफायती बदलाव आजमा सकते हैं। समय के साथ बॉडी पर हल्के स्क्रैच, फीका पड़ता पेंट और घिसा-पिटा इंटीरियर कार की चमक कम कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि बिना ज्यादा खर्च किए भी कार को फ्रेश और स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

सबसे पहले बॉडीवर्क पर ध्यान दें। छोटे स्क्रैच और पेंट के निशान कार को पुराना दिखाते हैं और इन्हीं जगहों से जंग लगने का खतरा बढ़ता है। प्रोफेशनल टच-अप या आंशिक पेंट जॉब से कार की चमक वापस लाई जा सकती है। अगर पूरा पेंट बजट में न हो तो केवल डैमेज हिस्सों को रिस्टोर करवाना भी काफी असरदार रहता है।

इंटीरियर का बदलाव तुरंत फर्क दिखाता है। पुराने या फीके सीट कवर के बजाय नए, क्वालिटी कवर लगवाएं। लेदर-फिनिश या फैब्रिक कवर कार को प्रीमियम टच देते हैं। इसके साथ ही फ्लोर मैट बदलना न भूलें। नए एंटी-स्किड या 3D मैट न केवल सफाई आसान बनाते हैं बल्कि केबिन को भी नया एहसास देते हैं।

एक्सटीरियर में स्टाइल जोड़ने के लिए अलॉय व्हील्स अच्छा विकल्प हैं। अगर आपकी कार में स्टील रिम हैं, तो आकर्षक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स लगवाकर उसकी अपील काफी बढ़ाई जा सकती है। यह छोटा बदलाव कार को मॉडर्न लुक देता है।

इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग, स्टीयरिंग कवर, नए डोर हैंडल कवर या अन्य छोटी एक्सेसरीज से भी कार का लुक अपग्रेड किया जा सकता है। सही देखभाल और मामूली निवेश से आपकी पुरानी कार फिर से नई जैसी दिख सकती है, और आपको उसे बदलने की जरूरत भी महसूस नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *