संयंत्र में अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 का आयोजन

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 का आयोजन दिनांक 24 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक बीएसपी फुटबॉल ग्राउंड, पंत स्टेडियम, सेक्टर–01, भिलाई में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी नियमित एवं प्रशिक्षु कर्मचारी भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के आयोजन हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे  उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नगर सुविधाएं विभाग) श्री राजेन्द्र प्रसाद के कार्यालय में एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने विभागीय प्रतिनिधि को उक्त बैठक में सहभागिता हेतु नामित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का गठन निम्नानुसार जोन वार किया गया है। संकार्य जोन में आयरन जोन, स्टील जोन, मिल्स जोन एवं गुणवत्ता जोन तथा अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ शामिल हैं। वहीं गैर-संकार्य जोन में सामग्री प्रबंधन, प्रशासन, नगर सेवाएँ, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, खदान (राजहरा, नंदनी, हिर्री), मानव संसाधन विभाग तथा सर्विसेस जोन सम्मिलित हैं।

प्रत्येक टीम को अपनी प्रविष्टि संबंधित विभाग के माध्यम से क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के कार्यालय, बोकारो हॉस्टल, सेक्टर–04 में कार्यालयीन समय के दौरान अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करनी होगी।

प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी हेतु विभागीय दूरभाष क्रमांक 58673 अथवा मोबाइल नंबर 7000845493 एवं 9407986308 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *