दुर्गापुर इस्पात संयंत्र द्वारा दिनांक 24 से 27 फरवरी 2026 तक दुर्गापुर में “सेल” वालीबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में “सेल” कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली से संबद्ध विभिन्न इस्पात संयंत्रों की टीमें भाग लेंगी। भिलाई इस्पात संयंत्र की वालीबॉल टीम भी प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी।
भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम के गठन हेतु क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे वालीबॉल कॉम्प्लेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर–1, भिलाई में चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
भिलाई इस्पात संयंत्र के इच्छुक पुरुष कर्मचारी, जो चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे दिनांक 12 फरवरी 2026 को सायं 4:00 बजे तक वालीबॉल कॉम्प्लेक्स, पंत स्टेडियम, सेक्टर–1, भिलाई में उपस्थित होकर निम्नलिखित चयनकर्ताओं के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं— श्री दीपक मित्रा (9407986416), श्री विनोद नायर (9406206767) श्री निजामुद्दीन (9179580769), श्री बी एस. श्रीनिवास राव (9407977675) तथा श्री शेख महमूद (9407985739)। उप प्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) श्री अभिजीत भौमिक इस चयन स्पर्धा के प्रभारी होंगे।