CSC में 252 आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, 12वीं पास को मौका; ये एक शर्त है जरूरी

Spread the love

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी से जुड़ी सेवा में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा अवसर सामने आया है। CSC e-Governance Services India ने आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर के 252 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) नेटवर्क के तहत की जा रही है, जहां चयनित अभ्यर्थी आधार से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे। हालांकि आवेदन करने से पहले एक अहम शर्त पूरी करना अनिवार्य है।

सबसे पहले योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास होना जरूरी है। इसके अलावा मैट्रिक के बाद 2 वर्षीय आईटीआई या 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित राज्य की न्यूनतम मजदूरी दर के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

लेकिन इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त है—UIDAI प्रमाणन। उम्मीदवार के पास Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यानी वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने आधिकारिक प्रशिक्षण और परीक्षा पास की हो।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए उम्मीदवार career.csccloud.in पोर्टल पर जाएं। अपने CSC VLE क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं। “आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर” पद खोजें, सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है जो डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और आधार संबंधित सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन आवेदन से पहले UIDAI सर्टिफिकेट की शर्त जरूर जांच लें, क्योंकि यही चयन की सबसे अहम पात्रता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *