Meta Pixel

गैर संकार्य विभाग के कार्मिक कर्म शिरोमणि पुरस्कार से हुए सम्मानित

Spread the love

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा ऐसे कार्मिक जो कार्यस्थल पर नवीनता, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने हेतु उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए तकनीकी/प्रक्रियात्मक अनुशासन के अनुपालन में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं को प्रेरित करने और पहचान देने के लिए प्रतिमाह ‘‘कर्म शिरोमणि पुरस्कार’’ प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में गैर संकार्य विभाग के कार्मिकों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह में गैर संकार्य क्षेत्र से सुश्री शिखा दीक्षित, एडमिनिस्ट्रिेटिव एसोसिएट (वित्त एवं लेखा), श्री विजय कुमार माहूरकर, सेक्शन एसोसिएट (सामान्य प्रशासन), श्री सिंदा सिंह, सेक्शन एसोसिएट (स्टोर्स), सुश्री रिजवाना हुसैन, सेक्शन आॅफिसर ( मानव संसाधन), श्री आलोक ताम्रकार,  इंजीनियरिंग एसोसिएट (नगर सेवायें), श्री वाई व्ही एस एस शर्मा, सेक्शन एसोसिएट (सी.बी.डी), श्री विनोद कुमार जैन, जूनियर इंजीनियर (नगर सेवायें), श्री मनराखन सिंह वर्मा, जूनियर इंजीनियर (नगर सेवायें), सुश्री किरण साधू, सेक्शन आॅफिसर (मानव संसाधन) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया गया।      

पुरस्कार विजेताओं को सम्मान स्वरूप प्रबंधन द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, स्मृति चिन्ह व कार्मिक की पत्नी/पति के लिए प्रशंसा पत्र और मिठाई का पैकेट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पुरस्कार विजेता की तस्वीर उनके विभाग के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित भी की जाती है।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (टी.ए. एण्ड सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (एल.ए. एण्ड पी.आर.) श्री अमूल्य प्रियदर्शी, महाप्रबंधक (सी.बी.डी.नगर सेवायें) श्री नीरज वारनर, महाप्रबंधक (एच.आर.) एवं पी.आई.ओ. सुश्री आर रंजनी, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री ए.के. पाण्डेय, महाप्रबंधक (एल.एण्ड ए.) श्री राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक (नगर सेवायें) श्री डी सी सिंह, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवायें) श्री व्ही के भोण्डेक एवं श्री पूरण सिंह सिदार तथा  उप प्रबंधक (स्टोर्स) श्री एन अनंथरमा रमेश उपस्थित रहे। उन्होंने पुरस्कृत कार्मिकों के सहयोगात्मक कार्यप्रणाली और सुरक्षित कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहने और अपने सहयोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। 

सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-गैर संकार्य) सुश्री जया राॅय द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिनिस्ट्रिेटिव एसोसिएट श्री देवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं आॅफिस एसोसिएट सुश्री शिखा ताम्रकार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *