दंतेवाड़ा में सड़क पर जानलेवा हरकत : लेटकर स्कूटी चला रहा युवक गिरफ्तार…!!

Spread the love

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सड़क पर लापरवाही भरी करतूत का खतरनाक मामला सामने आया है। बचेली रोड पर एक युवक बिना हेलमेट और सुरक्षा के स्कूटी पर लेटकर स्टंट करता दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और युवक पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की गई।

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सक्रिय
बचेली रोड पर युवक का पैरों से हैंडल पकड़ कर स्कूटी चलाने का वीडियो सामने आते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। सड़क सुरक्षा को जोखिम में डालने और अन्य वाहन चालकों को खतरे में डालने के चलते अधिकारी तुरंत सक्रिय हुए। किरंदुल थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई और युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया।

SDM की कड़ी कार्रवाई
मामले की जांच के बाद SDM ने युवक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने के आदेश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि, यह हरकत सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है, ऐसी गतिविधियाँ किसी भी समय जानलेवा हादसे को जन्म दे सकती हैं और वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल सख्त कदम उठाया गया।

किरंदुल थाना क्षेत्र का मामला
घटना किरंदुल थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने भी अपील की है कि युवा वर्ग ऐसे स्टंट ना करें और अपनी तथा दूसरों की जान को खतरे में न डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *