Meta Pixel

कांकेर के अंतागढ़ में गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़ : 1,40,000 रुपये का 3 किलो सूखा गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अंतागढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए अंतागढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांव में घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा उगाकर उसकी बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कानागांव निवासी सुकालु उइके अपने घर के पीछे बाड़ी में बड़ी मात्रा में गांजे की खेती कर रहा था। साथ ही उसके पास से करीब तीन किलो सूखा गांजा भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांजे के पौधों को नष्ट करते हुए सूखा गांजा जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस अभियान में इनकी रही अहम भूमिका
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (कांकेर) के निर्देश में चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत की गई। अभियान में निरीक्षक रमेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र मंडावी, आरक्षक ज्योति निषाद, तोमन साहू, शम्भू उसेंडी, शामसाय और उमेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *