Meta Pixel

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण : विधायक रायमुनि भगत ने कहा – राज्य की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन को दर्शाती है

Spread the love

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर के विधायक रायमुनि भगत ने आज कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ की महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है।

उल्लेखनीय है कि,  छत्तीसगढ़ महतारी राज्य की मातृ-शक्ति और मातृभूमि का प्रतीक है। ‘महतारी’ शब्द का अर्थ होता है माँ, इसलिए इसे छत्तीसगढ़ की जननी (माँ) के रूप में सम्मान दिया जाता है। यह प्रतिमा राज्य की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन को दर्शाती है।

मुख्य विशेषताएँ
धान की बालियाँ कृषि और समृद्धि का प्रतीक मातृत्व रूप संरक्षण, स्नेह और पोषण का संकेत ‌ है। सांस्कृतिक पहचान, लोककला, परंपरा और छत्तीसगढ़ी गौरव का प्रतीक राजधानी रायपुर में इसकी प्रसिद्ध प्रतिमा स्थापित है।

ये है महत्व
राज्योत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष सम्मान महत्व है। लोगों में एकता और अपनी मिट्टी से जुड़ाव की भावना बढ़ाती है, “मोर छत्तीसगढ़” मेरा छत्तीसगढ़ की भावना को दर्शाती है।

ये लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *