DU Rojgar Mela 2026: 20 मार्च को दिल्ली यूनिवर्सिटी में जॉब-इंटर्नशिप फेयर, 3.5 से 8 लाख तक के पैकेज की संभावना

Spread the love

University of Delhi के यूजी और पीजी छात्रों के लिए 20 मार्च को बड़ा अवसर आने वाला है। डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत जॉब और इंटर्नशिप फेयर आयोजित करने जा रहा है। यह रोजगार मेला विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित होगा, जहां 60 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है।

प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों के अनुसार, कंपनियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी तक जारी रहेगी। इस मेले में स्नातक और स्नातकोत्तर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे, जबकि अंतिम वर्ष के छात्रों को सीधे जॉब ऑफर मिलने की संभावना है।

पिछले वर्ष आयोजित मेले में 65 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था। इस बार भी सेल का प्रयास है कि अधिकतम कंपनियां आकर्षक ऑफर के साथ कैंपस पहुंचें। अनुमान है कि नौकरी देने वाली कंपनियां 3.5 लाख से 8 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज ऑफर कर सकती हैं। वहीं इंटर्नशिप के लिए सप्ताह में 8–10 घंटे काम के बदले न्यूनतम 5,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जा सकता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि डीयू छात्रों की प्रतिभा और अकादमिक प्रदर्शन को देखते हुए कुछ छात्रों को 10 लाख रुपये वार्षिक या उससे अधिक के पैकेज भी मिल सकते हैं।

यह रोजगार मेला न केवल छात्रों के लिए करियर की शुरुआत का मंच बनेगा, बल्कि इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच मजबूत सेतु का काम भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *