Meta Pixel

Renault SUV: भारत में इसी साल लॉन्च होगी नई रेनॉ डस्टर, 17 मार्च को कीमतों का ऐलान

Spread the love

 रेनॉ इंडिया 17 मार्च 2026 को नई रेनॉ डस्टर की आधिकारिक कीमतों की घोषणा करेगी। जनवरी 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई यह एसयूवी देश में दूसरी पीढ़ी की डस्टर मानी जा रही है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह तीसरी जनरेशन मॉडल पर आधारित है। कंपनी ने इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपडेट किया है।

CMF-B प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
भारत में आने वाली नई डस्टर ग्लोबल CMF-B प्लेटफॉर्म के भारत-विशिष्ट वर्जन पर तैयार की गई है, जिसे कंपनी “रेनॉ ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म” नाम देती है। यही प्लेटफॉर्म भविष्य में निसान की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म को मजबूती, बेहतर सेफ्टी और मल्टी-पावरट्रेन सपोर्ट को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

दमदार और बॉक्सी डिजाइन
नई डस्टर का डिजाइन यूरोप में बिकने वाले मॉडल से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन फ्रंट और रियर प्रोफाइल में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें नई एलईडी डीआरएल्स के साथ मॉडर्न हेडलाइट्स मिलती हैं। खास बात यह है कि फ्रंट ग्रिल पर रेनॉ लोगो की जगह ‘Duster’ की ब्रांडिंग दी गई है, जो इसे अलग पहचान देती है।

ग्लोबल मॉडल की तुलना में भारतीय वर्जन का बंपर ज्यादा स्लीक है। साइड प्रोफाइल में क्लैडिंग डिजाइन को भी थोड़ा बदला गया है। रियर में लाइटबार और नए टेल लैंप डिजाइन के साथ एसयूवी का लुक और प्रीमियम हो गया है।

प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
नई डस्टर का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक-फोकस्ड है। इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन, सॉफ्ट-टच मटीरियल और मॉडर्न लेआउट मिलता है।

टॉप वेरिएंट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा 17 फंक्शन वाला एडवांस्ड ADAS सूट भी उपलब्ध होगा।

इंजन और पावरट्रेन विकल्प
नई डस्टर में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे:
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (99 bhp, 160 Nm)
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (158 bhp, 280 Nm)
1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 
(दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी के साथ, लगभग 1000 किमी तक की संभावित रेंज)

गियरबॉक्स विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक और हाइब्रिड वर्जन के लिए 8-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं।

फिलहाल कंपनी टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों की घोषणा करेगी, जबकि हाइब्रिड मॉडल को त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *