2 करोड़ का गबन : एसबीआई की फरार कैशियर गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर – एंटी करप्शन ब्यरो टीम ने पेय पदार्थ, भोजन, किराया, रखरखाव के नाम पर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 रुपए के गबन के मामले में बिल्हा स्टेट बैंक की फरार महिला कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया, बिल्हा स्टेट बैंक शाखा में 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के मध्य बैंक के कर्मचारियों और अन्य ने पद का दुरुपयोग कर बैंक के  रिकॉर्ड और खातों में छेड़खाड़ कर बैंक के साथ धोखाड़ी की, इन्होंने 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार 600 का गबन कर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 

इस संबंध में कार्रवाई के लिए बैंक शाखा बिल्हा के शाखा प्रबंधक पीयूष बारा ने आर्थिक अपराध अन्वेषण, एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय रायपुर में शिकायत की थी। इस पर स्टेट बैंक बिल्हा के तत्कालीन कैशियर तेजवध थीरापतम्मा एवं अन्य के खिलाफ 19 जनवरी 2026 को  धारा 13, 1, ए, 12, 2 पीसी एक्ट एवं धारा 316, 5, 318, 4, 61, 2, 338, 336, 3, 3, 40, 2 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था।

भोजन, पेय किराया में खर्च बताया
डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि कैशियर द्वारा बैंक कर्मचारी व अन्य के साथ मिलकर उक्त राशि को कई लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया था। उक्त बात को छिपाने के लिए पैसे को बैंक की कई सेवाएं जैसे पेय पदार्थ, भोजन किराया, रखरखाव आदि मद पर खर्च करना बताया गया है। विभागीय जांच के बाद जून 2025 में कैशियर तेजवथ को निलंबित कर दिया गया था। वर्तमान में वे रिजनल बिजनेस आफिस आरबीओ जगदलपुर में अटैच हैं। किन्तु वे जून 205 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। कैशियर तेजवथ मूलतः जिला खम्मम आंध्रप्रदेश की रहने वाली हैं। घटना की अवधि में वे स्टेट बैंक शाखा वे स्टेट बैंक शाखा बिल्हा में पदस्थ थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *