रेलवे सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। Konkan Railway Corporation Limited ने ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स के लिए की जा रही है, इसलिए अभ्यर्थियों को विस्तृत पात्रता शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2001 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला, माइनोरिटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि पात्रता, ट्रेड और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।
यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो रेलवे के साथ अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं और व्यावहारिक प्रशिक्षण के जरिए भविष्य की संभावनाएं तलाशना चाहते हैं।