Rashmika Vijay: शादी के बाद विजय-रश्मिका भेज रहे फैंस को खास तोहफा; 14 राज्यों में बाटेंगे मिठाई, 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

Spread the love

साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार Vijay Deverakonda और नेशनल क्रश कही जाने वाली Rashmika Mandanna ने 26 फरवरी 2026 को शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।  लेकिन विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की खुशियों को सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरे देश के फैंस के साथ इसे बांटने का अनोखा फैसला लिया है।

विरोश का फैंस को खास मैसेंज

विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि इस देश के लोग हमेशा उनकी जिंदगी और प्यार की कहानी का हिस्सा रहे हैं, इसलिए वे अपनी शादी की खुशी सबके साथ मनाना चाहते हैं। कपल ने कहा कि भारत में हर जश्न मिठाई और भोजन के साथ मनाया जाता है, इसी परंपरा को निभाते हुए वे 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजेंगे। साथ ही कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद देने की अपील की है।

इन राज्यों में पहुंचेगी मिठाई

कपल दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मिठाई भेजेगा। इन राज्यों के चुनिंदा शहरों में फैंस का मुंह मीठा कराया जाएगा।

16 मंदिरों में होगा अन्नदान

सिर्फ मिठाई ही नहीं, विजय और रश्मिका देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। इनमें बेंगलुरु का शिवोहम शिव मंदिर, बेंगलुरु का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर, बेंगलुरु का श्री रुक्मिणी मंदिर, अहमदाबाद का इस्कॉन मंदिर, जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर और मैसूर का चामुंडेश्वरी मंदिर शामिल हैं।

कपल ने कहा कि वे सभी से आशीर्वाद चाहते हैं और चाहते हैं कि उनकी इस खुशी में पूरा देश शामिल हो।

उदयपुर में हुई शाही शादी

दोनों की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जरी होटल ‘Mementos by ITC Hotels’ में हुई। शादी बेहद निजी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी देखा गया, जहां उन्होंने फैंस को धन्यवाद किया।

फिल्मों से शुरू हुई थी दोस्ती

विजय और रश्मिका ने साथ में ‘Geetha Govindam’ और ‘Dear Comrade’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *