दुर्ग में डोमिनोज आउटलेट में ग्राहक का हंगामा, ऑर्डर लेट होने पर मॉनिटर तोड़ा; आरोपी की तलाश जारी

Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिज्जा ऑर्डर में देरी को लेकर एक ग्राहक ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्से में आए युवक ने आउटलेट के कर्मचारियों से गाली-गलौज की और काउंटर पर रखे कंप्यूटर मॉनिटर को मुक्का मारकर तोड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार नेहरू नगर स्थित Domino’s Pizza आउटलेट में गुरुवार रात करीब 9:15 बजे यह विवाद हुआ। आउटलेट के मैनेजर ढाकेश्वर कुमार के मुताबिक उस समय वे ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी नरेंद्र मानिकपुरी नाम का युवक वहां पहुंचा और पिज्जा का ऑर्डर दिया।

ऑर्डर देने के बाद युवक कुछ देर तक इंतजार करता रहा, लेकिन जब उसे लगा कि ऑर्डर आने में ज्यादा समय लग रहा है तो वह काउंटर पर पहुंच गया। यहां उसने कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी। आउटलेट में मौजूद कर्मचारी जया साहू और शिवचरण से उसकी कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने लगा।

बताया जा रहा है कि ऑर्डर में देरी से नाराज होकर युवक ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया और पैसे वापस मांगने लगा। कर्मचारियों ने उसे बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर का रिफंड 48 घंटे के भीतर खाते में वापस आ जाएगा। यह सुनकर वह और भड़क गया और तुरंत नकद पैसे लौटाने की मांग करने लगा।

इसी बात को लेकर युवक ने आउटलेट में जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दी और कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगा। माहौल बिगड़ता देख कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार हंगामा करता रहा।

गुस्से में आकर युवक ने काउंटर पर रखे ऑर्डर लेने वाले कंप्यूटर मॉनिटर पर जोर से मुक्का मार दिया, जिससे मॉनिटर टूट गया और दुकान को नुकसान पहुंचा। इसके बाद उसने कर्मचारियों को धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के समय आउटलेट में मौजूद कर्मचारी जया साहू, शिवचरण, असलम अंसारी और जसमीत सिंह ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि मारपीट की कोशिश भी की, जिससे दुकान का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।

इस मामले में सुपेला थाना पुलिस ने क्लस्टर मैनेजर ढाकेश्वर कुमार की शिकायत पर आरोपी नरेंद्र मानिकपुरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

नरेंद्र मानिकपुरी ने ऑर्डर ॉलेने वाले मॉनीटर पर मुक्का मारकर तोड़ दिया।
नरेंद्र मानिकपुरी ने ऑर्डर ॉलेने वाले मॉनीटर पर मुक्का मारकर तोड़ दिया।
ग्राहक ने जमकर हंगामा किया, कर्मचारियों ने गाली-गलौज की।
ग्राहक ने जमकर हंगामा किया, कर्मचारियों ने गाली-गलौज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *