Meta Pixel

लॉ स्टूडेंट से रेप, प्रेग्नेंट हुई, 2 बार अबॉर्शन कराया:पीड़िता बोली- कॉलेज में दोस्ती के बाद प्रपोज किया, शादी करूंगा कहकर संबंध बनाता रहा

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लॉ की स्टूडेंट से रेप हुआ है। आरोपी गौरव दुबे (21) ने अपने से उम्र में 1 साल बड़ी छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर रिलेशन में आया। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई, तो युवक ने दवाई खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। ऐसा उसने दो बार किया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 22 साल की लॉ स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। तब वह 7 मार्च को थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अब जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 22 साल की युवती लॉ की पढ़ाई कर रही है। वह सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रूम लेकर रहती है। 2023 में कॉलेज में उसकी पहचान सैदा निवासी गौरव दुबे (21) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे मोबाइल पर बात करने लगे।

गौरव प्राइवेट जॉब करता है और मंगला की दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में रहता है। इस दौरान गौरव ने युवती से प्यार का इजहार किया। फिर दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे।

2023 में गौरव सरकंडा में उसके किराए के रूम में मिलने आया। इस दौरान उससे शादी करने का वादा कर उससे रेप किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा।

दो बार हुई प्रेग्नेंट, दोनों बार करा दिया अबॉर्शन

युवती ने पुलिस को बताया कि लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उसने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तब युवक ने टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया।

युवती का आरोप है कि इस तरह से युवक ने उसका दो बार अबॉर्शन कराया। जब उसने शादी करने के लिए कहा, तब युवक ने इनकार कर दिया।

युवती की रिपोर्ट पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

युवक की हरकतों से परेशान होकर युवती ने 7 मार्च को सरकंडा थाने में शिकायत की। उसका बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने आरोपी गौरव दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि युवती अनुसूचित जाति की है, इसलिए पुलिस अब इस मामले में आरोपी पर एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *