पूरन वर्मा / तिल्दा नेवरा :- भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं। उनके निर्विरोध चयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता फालगो वर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का अनुभव और कार्यशैली राज्यसभा में प्रदेश और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने में सहायक होगी। फालगो वर्मा ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।