Meta Pixel

ड्रोन कैमरे से खुला कबाड़ का काला खेल : बंद दुकान में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने 3.30 टन कबाड़ किया जब्त

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बंद दुकान के भीतर चोरी के कबाड़ के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। सरकंडा थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करते हुए साइंस कॉलेज रोड के पास संचालित एक कबाड़ दुकान पर छापा मारकर करीब 3.30 टन कबाड़ जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बंद दिखाई देने वाली इस दुकान के अंदर चोरी के सामान की खरीदी-फरोख्त का काम किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी शुरू की। ड्रोन से मिली तस्वीरों में दुकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

बड़ी मात्रा में कबाड़ बरामद 
सरकंडा थाना पुलिस की टीम ने साइंस कॉलेज रोड के पास विक्की रजक की कबाड़ दुकान पर दबिश दी। जहां से बड़ी मात्रा में कबाड़ बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि, यह कबाड़ चोरी के सामान से जुड़ा हो सकता है, जिसकी खरीदी-खपाने का काम यहां किया जा रहा था। पुलिस ने करीब 3.30 टन कबाड़ जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *