Meta Pixel

IPL की शुरुआत 28 मार्च से : पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, इनमें रायपुर का नाम शामिल नहीं

Spread the love

रायपुर। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग IPL के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल और वेन्यू जारी कर दिया है। इस सूची ने छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है। क्योंकि इनके वेन्यू में रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम रायपुर का नाम शामिल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि आरसीबी ने रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम को अपने दूसरे होम ग्राउंड के तौर पर चुना है। इसके मुताबिक रायपुर में दो से चार तक अपने मैच आरसीबी रायपुर में खेलने वाली थी। लेकिन बुधवार को जारी शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल में रायपुर का नाम शामिल नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च को पिछले चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी। जो कि, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलुरु में खेली जाएगी। 

विक्ट्री परेड के दौरान मची थी भगदड़
उल्लेखनीय है कि, पिछले साल RCB के चैंपियन बनने के बाद निकाली गई विक्ट्री परेड में मची भगदड़ से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर संभवत: आरसीबी ने बेंगलुरु में कम मैच खेलने की सोची होगी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि, टीम प्रबंधन ने अपना निर्णय या तो बदल लिया है, या फिर हो सकता है कि, दूसरे चरण के मैचों में से कुछ रायपुर में खेले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *