रायपुर। चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होने जा रहा है। हर साल नवरात्रि में रोजाना हजारों की संख्या में लोग मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने मंदिर पहुंचते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पर्व से पहले एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की घोषणा कर दी है। इस बार डोंगरगढ़ में 10 अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी। सामान्य दिनों में लंबी दूरी की दर्जन से अधिक ट्रेन डोंगरगढ़ में रुकती है। अब नवरात्रि में एक्सप्रेस ट्रेनों का कुल ठहराव 20 से अधिक पहुंच गया है।
इसके अलावा रेलवे ने दुर्ग से डोंगरगढ़ जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का भी रायपुर तक विस्तार कर दिया है। ऐसे में अब नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने सुबह से रात तक प्रर्याप्त रूप से ट्रेन मिलेगी। यात्रियों को दो से 3 घंटे के अंतराल में ट्रेन दोनों दिशाओं से मिलेगी।
डोंगरगढ स्टेशन में ठहराव की सुविधा
- बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस
- भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस
- बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
- बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस
- बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस
- चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस
- बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस
- पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस
- रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
- सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस
यह ट्रेन डोंगरगढ़ जाएगी
- 68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।
- 68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।
- 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर का गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।
- 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।