Meta Pixel

दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

दुर्ग, 16 मार्च 2026/ दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत जिले के संबंधित जनपद पंचायतों की मतदाता सूचियों को 1 अप्रैल 2026 को संदर्भ तिथि मानते हुए तैयार एवं पुनरीक्षित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 के अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा और पाटन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, धमधा और पाटन को संबंधित जनपद पंचायतों के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं तहसीलदार दुर्ग, तहसीलदार धमधा तथा तहसीलदार पाटन को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दुर्ग को अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
उप निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा और पाटन क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों और वार्डों में मतदाता सूची तैयार एवं पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। जनपद पंचायत दुर्ग  अंतर्गत 5 ग्राम पंचायत भोथली, तिरगा, बोरई, कोटनी, उमरपोटी शामिल है। इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के 5 ग्राम पंचायत रुहा, पथरिया (डो.), लहंगा, नंदवाय, करेली एवं जनपद पंचायत पाटन के 7 ग्राम पंचायत सुरपा, तुलसी, मानिकचौरी, कसही, गोडपेन्ड्री, भनसुली, गातापार वार्ड सहित पाहंदा(अ) सांकरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *