Meta Pixel

ग्राम जंजगिरी में सीसी रोड निर्माण हेतु 5.50 लाख रूपए स्वीकृत

Spread the love

दुर्ग, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित इस कार्य के लिए 5.50 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से विकास खण्ड दुर्ग के अंतर्गत ग्राम जंजगिरी में श्रवण देशमुख के घर से लाभु सतनामी के घर तक आबादी पारा में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य के संपादन के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *