OnePlus स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी नई Nord सीरीज का अगला दमदार फोन OnePlus Nord 6 जल्द लॉन्च करने वाला है। इस लाइनअप में OnePlus Nord 6 और Nord CE 6 शामिल हो सकते हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिवाइस न सिर्फ परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा, बल्कि इसमें जबरदस्त 9000mAh बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड सेट कर सकता है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी पूरी डिटेल।
OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट
OnePlus Nord 6 के अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 7 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। हालांकि, यह तारीख कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। लॉन्च के बाद यह डिवाइस OnePlus के ई-स्टोर, Amazon और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होगा।
OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह OnePlus Nord 5 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
कैमरा
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। डिवाइस में IP68/IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।
OnePlus Nord 6 की भारत में संभावित कीमत
OnePlus Nord 6 की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत ₹34,999 से ₹40,000 के बीच हो सकती है। यह कीमत लॉन्च के समय बदल भी सकती है। फोन Black, Mint और Silver कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है।