Meta Pixel

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:होटल में ले जाकर बनाए संबंध, फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया, जब युवती ने शादी की बात रखी तो युवक ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि 2021 में फेसबुक के जरिए रामभाठा निवासी 26 वर्षीय प्रतीक सिदार से उसकी पहचान हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी।

फिर मुलाकातें शुरू हुईं। प्रतीक सिदार ने युवती को शादी का भरोसा दिया, लगातार संपर्क में रहा। 4 मार्च 2024 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी युवती को होटल ले गया, कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती ने शादी की बात उठाई तो आरोपी टालमटोल करता रहा।

शादी से किया साफ इंकार

आखिर में प्रतीक सिदार ने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस टीम आरोपी प्रतीक सिदार को उसके घर से हिरासत में लेकर थाना लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया पूरी हुई, गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की गई। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हर शिकायत पर त्वरित, कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *