Meta Pixel

खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा…6 श्रद्धालु घायल:नवरात्रि पर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे, 200 फीट से नीचे गिरे,गंभीर चोटें आईं

Spread the love

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5-6 श्रद्धालु घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए रोप-वे ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक केबल टूट गया, जिससे 200 फीट ऊपर से ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। इस हादसे में करीब 5 से 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती

घायलों में कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, महासमुंद रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *