चीन के स्मार्टफोन बाजार में Huawei ने एक बार फिर बड़ा दांव खेलते हुए अपनी नई Enjoy सीरीज के तहत Huawei Enjoy 90 Plus और Huawei Enjoy 90 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और कंपनी के इन-हाउस चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं, जो इन्हें मिड-रेंज सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाते हैं।