Meta Pixel

संयंत्र द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर नराकास, भिलाई-दुर्ग स्तरीय ‘नारा प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा 24 मार्च, 2026 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आयोजित ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई–दुर्ग’ (नराकास) स्तरीय नारा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एवं व्यापार इकाई प्रमुख, (एन.एस.पी.सी.एल. भिलाई) श्री नील कुमार शर्मा थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क तथा प्रभारी राजभाषा) एवं सचिव, नराकास भिलाई–दुर्ग श्री राजीव कुमार सहित प्रतियोगिता के निर्णायकगण मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा भिलाई श्री निशेष काश्यप तथा महाप्रबंधक (टेलीकॉम) श्री एच. आर. सिरमौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी अपने आप में विजेता हैं तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार का दायित्व हम सभी का है। उन्होंने बताया कि राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी में कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु नियमित रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

मुख्य अतिथि श्री नील कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हिंदी के प्रति अनुराग को बढ़ाते हैं, बल्कि राष्ट्र भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने राजभाषा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नराकास के सदस्य संस्थानों की सक्रिय भागीदारी से ‘नराकास भिलाई–दुर्ग’ देश के अग्रणी नराकास के रूप में स्थापित हो रहा है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कनिष्ठ प्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री अनिल कुमार अग्रवाल, द्वितीय स्थान उप प्रबंधक (सीएचएम–3) श्री संदीप कुमार दीक्षित तथा तृतीय स्थान प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री अलंकार समद्दर ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार विजेताओं में अनुभाग अधिकारी (पीबीएस) सुश्री प्रभा नायर, प्रशासनिक सहयोगी (हिर्री खदान) श्री खगेन्द्र कुमार श्रीवास, सहायक महाप्रबंधक (एसपी–3) श्री विकास प्रताप पिपरानी, सहायक प्रबंधक (गुणवत्ता विभाग), राइट्स लिमिटेड श्री कृष्णा नन्द गिरि तथा एस.ओ. (एमआर–चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) सुश्री ग्लोरी एस पारकर शामिल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन–राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी द्वारा किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *