Meta Pixel

एसपी-3 विभाग में “वेल्डिंग एवं गैस कटिंग में सुरक्षा” विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के एसपी-3 विभाग द्वारा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत “वेल्डिंग एवं गैस कटिंग में सुरक्षा” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन प्रेरणा विकास केंद्र, एसपी-3 में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले कार्यों में सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करना तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन औद्योगिक विशेषज्ञ महाप्रबंधक (मार्स-3) एवं सचिव, आईआईडब्ल्यू भिलाई चैप्टर श्री राजेश अग्रवाल तथा कनिष्ठ कार्यपालक सहायक (मार्स) एवं राष्ट्रीय वेल्डिंग प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता श्री परमेश्वर लाटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (एलडीसीपी) एवं संयुक्त सचिव, आईआईडब्ल्यू भिलाई चैप्टर श्री वी. के. ओगले, उप महाप्रबंधक (एसपी-3) श्री एम. यू. राव सहित एसपी-3 विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3 एवं ओएचपी) श्री सजीव वर्गीस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षित वेल्डिंग एवं गैस कटिंग प्रक्रियाओं, संभावित खतरों की पहचान, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपीस) के पालन तथा कार्यस्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के उचित उपयोग पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को व्यवहारगत सुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराया गया, जिससे वे कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों को समय रहते पहचानकर उन्हें नियंत्रित कर सकें।

इस प्रशिक्षण सत्र में ओएचपी-ए, ओएचपी-बी, एसपी-2 एवं एसपी-3 से वेल्डर एवं गैस कटर के रूप में कार्यरत लगभग 60 संविदा कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में आईआईडब्ल्यू भिलाई चैप्टर द्वारा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *