Meta Pixel

RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने जीता ओपनिंग मैच, हैदराबाद को 6 विकेट हराया; विराट-देवदत्त की फिफ्टी

Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (ipl 2026) के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत आक्रामक रही। विराट कोहली ने 69 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूती दी, जबकि देवदत्त पडिक्कलने 61 रन बनाकर जीत की राह आसान कर दी। रजत पाटीदार ने 31 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

आरसीबी ने 26 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

जहां तक हैदराबाद की गेंदबाजी की बात है, तो काफी निम्न लेवल की रही। कोई भी गेंदबाज असर नहीं छोड़ पाया।  हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला, जबकि डेविड पेन ने 2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *