गर्मी का मौसम और आम का स्वाद ये दोनों मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी कुछ खास, ठंडा और लाजवाब बनाना चाहते हैं, तो मैंगो फालूदा आइसक्रीम आपके लिए परफेक्ट डेज़र्ट है। यह रेसिपी न सिर्फ देखने में शानदार लगती है, बल्कि इसका स्वाद ऐसा होता है कि हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पाता।
घर पर आसानी से बनने वाली यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। खास बात यह है कि इसमें आम की नेचुरल मिठास, फालूदा सेव और आइसक्रीम का क्रीमी टेक्सचर मिलकर एक रॉयल डेज़र्ट तैयार करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
मैंगो फालूदा आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री
- पका हुआ आम – 2 (पल्प निकाला हुआ)
- वनीला आइसक्रीम – 2 कप
- फालूदा सेव – 1 कप
- ठंडा दूध – 1 कप
- चीनी – 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
- गुलाब सिरप – 2 चम्मच
- सब्जा (तुलसी) के बीज – 1 चम्मच (भिगोए हुए)
- ड्राई फ्रूट्स – काजू, बादाम (कटे हुए)
- बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार
मैंगो फालूदा आइसक्रीम बनाने का तरीका
गर्मी के सीजन में मैंगो फालूदा आइसक्रीम घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर उसका गूदा निकाल लें। अब इसे मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें। अगर आम ज्यादा मीठा नहीं है तो इसमें थोड़ा सा चीनी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
फालूदा सेव को उबालकर ठंडा कर लें। वहीं, सब्जा के बीज को 10-15 मिनट पानी में भिगोकर फूलने दें। यह दोनों चीजें आपके डेज़र्ट को खास टेक्सचर देती हैं।
एक बड़े गिलास या बाउल में सबसे पहले 1-2 चम्मच गुलाब सिरप डालें। इसके बाद भिगोए हुए सब्जा बीज और फालूदा सेव डालें। अब इसमें तैयार किया हुआ मैंगो पल्प डालें। ऊपर से ठंडा दूध डालें और फिर वनीला आइसक्रीम के स्कूप रखें। अंत में ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा आम का पल्प डालकर सजाएं।
मैंगो फालूदा आइसक्रीम को ठंडा-ठंडा सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से चेरी या पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सकते हैं। यह डेज़र्ट पार्टी या खास मौकों के लिए भी एकदम परफेक्ट है।
यह रेसिपी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक होती है। आम की खुशबू, आइसक्रीम की क्रीमीनेस और फालूदा का टेक्सचर इसे एक रॉयल डेज़र्ट बना देता है। एक बार घर पर बनाकर देखिए, हर कोई आपकी तारीफ करेगा।