प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागानों का दौरा कर स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की, उनके साथ चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनकी दिनचर्या को करीब से समझा।
इस खास मौके पर महिला कामगारों ने पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका प्रधानमंत्री ने आनंद लिया। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया, जहां Narendra Modi ने कामगार महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना दिया। यह दौरा न सिर्फ सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बना, बल्कि श्रमिकों के सम्मान का भी संदेश देता नजर आया।
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केरल दौरे के दौरान आम लोगों के बीच पहुंचकर अलग अंदाज में संवाद किया। उन्होंने कोझिकोड के बालुसेरी से नानमंडा तक सार्वजनिक बस में सफर किया और यात्रा के दौरान महिलाओं, युवाओं और स्थानीय यात्रियों से बातचीत की।
बस यात्रा के दौरान Rahul Gandhi ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके अनुभवों को समझने की कोशिश की। यह यात्रा आम जनता के साथ सीधे जुड़ने और जमीनी हकीकत जानने का प्रयास मानी जा रही है।
एक तरफ असम के चाय बागान में प्रधानमंत्री का सांस्कृतिक और श्रमिकों से जुड़ाव दिखा, तो दूसरी तरफ केरल में राहुल गांधी का आम जनता के बीच सफर—दोनों नेताओं के अलग-अलग अंदाज ने राजनीति में जनता से जुड़ने की तस्वीर पेश की।
मोदी के चाय बगान दौरे की फोटोज…







राहुल के केरलम दौरे की तस्वीरें…


