Meta Pixel

केंद्रीय यांत्रिकी संगठन में “शाबाश योजना 2025-26” के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Spread the love

केंद्रीय यांत्रिकी संगठन में विगत दिनों “शाबाश योजना 2025-26” के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत संयंत्र द्वारा कर्मियों को उनके कार्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय यांत्रिकी संगठन के विभिन्न विभागों से कुल 07 कार्यपालक एवं 12 गैर-कार्यपालक कर्मियों को “शाबाश” स्कीम (कैटेगरी-2) के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री. एस.के. बेहेरा एवं मुख्य महाप्रबंधक (मेक.) श्री. प्रमोद कुमार ने सभी चयनित कर्मियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

पुरस्कृत कर्मियों में महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री. सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (मेक. सर्विसेस) श्री. संजेश, सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री. राजेश नायर, सहायक महाप्रबंधक (पी.ई.एम.) श्री. विजयकुमार सैनी, सहायक महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री. अरविंदर सिंह चाना, प्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री. राकेश चौधरी, सीनियर ड्राफ्ट्समैन (ई.डी.डी.) श्री. शिव प्रसाद, ओ.सी.टी. (सी.ई.डी.) श्री. दीपक कुमार यादव, सहायक प्रबंधक (सी.ई.डी.) श्री. आदित्य कुमार साहू सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

इस अवसर पर श्री. एस.के. बेहेरा एवं श्री. प्रमोद कुमार ने सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मियों की यही प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन संयंत्र को वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देता है तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पुरस्कृत कर्मियों की भूमिका को विशेष रूप से सराहा तथा आगामी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

समारोह में महाप्रबंधक (मेक. सर्विसेस) श्री. आशीष घोष, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री. नबर्षी राय, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री. वर्गीस पी. जॉन, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.) श्री. राकेश पाण्डे, महाप्रबंधक (सी.ई.डी.) श्री. बी.एन. झा, महाप्रबंधक (सी.एम.एम.) श्री. आर.के. बोराह, महाप्रबंधक (ई.डी.डी.) श्री. मुजीब हुसैन, महाप्रबंधक (ई.डी.डी.) श्री. मेजी मेजर सिंह, महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री. प्रदीप्ता भौमिक, महाप्रबंधक (पी.ई.एम.) श्री. राहुल निगम सहित केंद्रीय यांत्रिकी संगठन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *