Meta Pixel

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की स्थितियों को लेकर मिडिया से बातचीत की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में है। भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। तमिलनाडु में भी इस बार परिस्थितियों बदली है भाजपा का जनआधार बदला है। केरल में भी भारतीय जनता पार्टी का जन आधार बढ़ा है। पूर्णता भाजपा का विस्तार तमाम प्रदेशों में होने वाला है। 

असम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी बयानों पर उन्होंने कहा कि, असम में जनता घुसपैठ से पीड़ित थी। सरकार के बनने का मतलब केवल निर्माण नहीं है। अन्य समस्याओं पर भी सरकार को ध्यान देना होता है। वैसे ही असम में भाजपा ने बेहतर काम किया है। ऐसे कामों पर भी कांग्रेस बोले जो जनता के सुख के लिए भाजपा ने किए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को चुनावी जिम्मेदारी देने पर तंज कस्ते हुए डिप्टी सीएम श्री साय ने कहा कि, जहां भी वह जाते हैं, भाजपा को जीत दिला कर आते हैं। 

कांग्रेस को नक्सलवाद के संदर्भ में बोलने का अधिकार नहीं 
6 अप्रैल 2016 में ताड़मेटला की घटना और आज की परिस्थितियों को लेकर उन्होंने कहा कि, उस घटना को कोई भूल नहीं सकता। नक्सलवाद की वह सबसे दूर दांत घटना थी। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग न्यूट्रलाइज हो चुके हैं या पुनर्वास कर चुके हैं। कांग्रेस को नक्सलवाद के संदर्भ में एक शब्द बोलने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस के जेब में रखे सबूत घूमते रह गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *