Meta Pixel

जशपुर में सड़क हादसा : मोड़ पर खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई बाइक, एक युवक की मौत

Spread the love

जशपुर – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार युवक की सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान निर्माण के लिए सड़क किनारे पानी टैंकर खड़ी थी। इसी दौरान तमता से डूमरबहार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक तीखे मोड़ के पास अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे टैंकर के अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच
आपको बता दें कि, घटना जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पंडरीपानी इलाके की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *