Meta Pixel

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा : NH- 353 पर दो बाइक में भिड़ंत से दो की मौत, दो घायल

Spread the love

महासमुंद – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। नेशनल हाईवे 353 पर फिंगेश्वर मोड़ के आगे दो बाइकों की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार को पीछे से आ रही रफ़्तार से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मर दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं वहीं घायल दो लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही महासमुंद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *