Meta Pixel

आबकारी विभाग की हिरासत से आरोपी फरार : नशीली टेबलेट के साथ हुआ था गिरफ्तार, भागने का CCTV भी आया सामने

Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। विश्रामपुर क्षेत्र में नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया एक आरोपी आबकारी कार्यालय से ही चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दरअसल, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने विश्रामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भोला नामक युवक के घर दबिश दी थी। इस दौरान टीम ने उसके पास से करीब 300 नग नशीली टेबलेट बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आबकारी कार्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ और विवेचना की जा रही थी।

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने 
इसी बीच आरोपी मौका पाकर अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के सड़क पर भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आबकारी विभाग की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *