Meta Pixel

भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई

Spread the love

सेल -भिलाई इस्पात संयंत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बीएसपी के औद्योगिक संबंध विभाग एवं बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के पूर्व निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) श्री चित्त रंजन महापात्र ने सेक्टर-स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए.के. चक्रवर्तीकार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री ए.बी. श्रीनिवासमहाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे.एन. ठाकुरमहाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) श्री विकास चंद्राबीएसपी-आईआर विभाग के अधिकारीगण तथा एससी/एसटी कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए.के. चक्रवर्तीकार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री प्रबीर कुमार सरकारकार्यपालक निदेशक (खदान) श्री कमल भास्करकार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री ए.बी. श्रीनिवासमहाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) श्री जे.एन. ठाकुरमहाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) श्री विकास चंद्राअध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री कोमल प्रसादमहासचिव (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री विजय कुमार रात्रेअध्यक्ष (सेफी एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन) श्री एन.के. बंछोरमहासचिव (बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन) श्री अंकुर मिश्रासहायक महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) एवं संपर्क अधिकारी (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री रोहित हरित सहित मुख्य महाप्रबंधकगणअन्य वरिष्ठ अधिकारीकार्मिकबीएसपी स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ के सदस्यगण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में देश का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक योगदानों को स्मरण कियाजिनका प्रभाव आज भी करोड़ों भारतीयों के जीवन में देखा जाता है। उन्होंने शिक्षा के प्रति डॉ. अंबेडकर की प्रतिबद्धता एवं महिलाओं तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके संघर्षमय जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए उनके संदेश—परिश्रमदृढ़ता और निरंतर प्रयासको अपनाने का आह्वान किया।

अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री कोमल प्रसाद ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्षमूल्यों एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और सामाजिक न्याय एवं नैतिकता पर आधारित जीवन जिएं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री ए.बी. श्रीनिवास ने स्वागत उद्बोधन में इस अवसर के महत्व को रेखांकित कियाजबकि महासचिव (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री विजय कुमार रात्रे ने संघ की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित स्मारिका ‘नया सवेरा’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ हीसमाज में अंबेडकरवादी मूल्यों एवं शिक्षा के प्रसार में योगदान हेतु श्री अशोक कमाली एवं श्री कमल टंडन को ‘भीमराव अंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूलसेक्टर-10 की छात्राएं सुश्री स्नेहा ने अंग्रेजी एवं सुश्री मनप्रीत कौर ने हिंदी में डॉ. अंबेडकर पर अपने विचार प्रस्तुत किएजिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक संबंध विभाग की सुश्री प्रियंका मीणा ने कियाजबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) श्री उत्तम मंडावी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगणों में श्री कुमार भारद्वाजउपाध्यक्षश्री वेद प्रकाश सूर्यवंशीउपाध्यक्षश्री शशांक प्रसादउपाध्यक्षश्री रमेश चंदवानीउपाध्यक्षश्री विजय कुमार रात्रेमहासचिवश्री परमेश्वर लालसंगठन सचिवश्री कालीदास बघेलजोनल सचिवश्री संजय कुमारजोनल सचिवश्री कुंज लाल ठाकुरजोनल सचिवश्री यशवंत नेतामजोनल सचिवश्री जितेन्द्र कुमार भारतीजोनल सचिवश्री अनिल कुमार खेलवारकोषाध्यक्षश्री नरेश चंदाउप कोषाध्यक्षश्री धरमपाल रामकार्यकारिणी सदस्यश्री हेमन्त भुआर्यकार्यकारिणी सदस्यश्री धनंजय मेश्रामकार्यकारिणी सदस्यतथा श्री लेखराम घरेन्द्रकार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *