Meta Pixel

माइन सेफ्टी फोर्टनाइट सेलिब्रेशन–2025 में छत्तीसगढ़ की सेल माइन्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन; राजहरा माइन्स को ओवरऑल प्रथम पुरस्कार

Spread the love

माइन सेफ्टी फोर्टनाइट सेलिब्रेशन (एएमएसएफसी –2025) का भव्य समापन अंबुजा सीमेंट प्लांट, रावन में आयोजित अंतिम समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महानिदेशक खान सुरक्षा (डीजीएमएस), पश्चिम क्षेत्र, नागपुर के श्री रमावतार मीणा द्वारा की गई। इस अवसर पर खान सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, खान स्वामी एवं विभिन्न खदानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने खनन क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ रूप से प्रदर्शित किया।

एएमएसएफसी –2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्थित सेल की कुल नौ खदानों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में राजहरा मेकनाइज्ड माइन्स एवं दल्ली मेकनाइज्ड माइन्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5–5 पुरस्कारों के साथ 2–2 फर्स्ट एड प्रतियोगिता पुरस्कार अर्जित किए। इसके अतिरिक्त झरनदल्ली मेकनाइज्ड माइन्स ने 3 पुरस्कार, महामाया माइन्स ने 4 पुरस्कार तथा डुलकी माइन्स ने 3 पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं कलवर आयरन ओर माइन्स, रावघाट आयरन ओर माइन्स, नंदिनी माइन्स एवं हिर्री डोलोमाइट माइन्स ने भी 1–1 पुरस्कार अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर राजहरा मेकनाइज्ड माइन्स को ओवरऑल प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं महामाया माइन्स को ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

यह उपलब्धि सेल खदानों में विकसित सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति, अनुशासित कार्यप्रणाली एवं सतत सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है। एएमएसएफसी –2025 द्वारा नियमित प्रशिक्षण, व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण ही सुरक्षित एवं सतत खनन संचालन की आधारशिला होने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *