Meta Pixel

Ayushmaan Sethi: फ्री ट्रायल के जाल में फंसे अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान, खाते से उड़े 87 हजार!

Spread the love

 फेमस एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। एक ‘फ्री ट्रायल’ के चक्कर में उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 87,000 रुपये कट गए। इस घटना का खुलासा परिवार के यूट्यूब व्लॉग में हुआ, जिसे उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने शेयर किया।

फ्री ट्रायल बना जाल

आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर 7 दिन के फ्री ट्रायल के लिए साइन-अप किया था। नियम के मुताबिक पैसे ट्रायल खत्म होने के बाद कटने थे, लेकिन कंपनी ने एक घंटे के अंदर ही पूरे साल की फीस चार्ज कर ली।

जब आयुष्मान ने घर पर यह बात बताई, तो अर्चना तुरंत घबरा गई और उन्हें कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दी। वहीं उनके पिता परमीत सेठी ने शांत रहते हुए कहा कि पहले पेमेंट कैंसिल करने की कोशिश करो।

घबराए दिखे आयुष्मान

व्लॉग में आयुष्मान काफी परेशान नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पेमेंट कैसे रोका जाए। हालांकि बाद में उन्होंने कंपनी में शिकायत दर्ज कर दी, जिसने 48 घंटे का समय मांगा।

पहले भी हो चुके हैं ठगी के शिकार

आर्यमन ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी आयुष्मान के प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब 80,000 रुपये कट चुके हैं, जो उन्हें वापस नहीं मिले थे। यानी अब तक वह करीब 1.67 लाख रुपये की ठगी झेल चुके हैं।

हंसी मजाक करते दिखा परिवार

गंभीर स्थिति के बावजूद घर का माहौल हल्का बना रहा। आयुष्मान पैसे कटने से परेशान थे, लेकिन फिर भी वीडियो गेम खेलते नजर आए। जब आर्यमन ने पूछा कि क्या वह रो रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि शिकायत कर दी है और 48 घंटे का इंतजार करना होगा। यह सुनकर परिवार हंस पड़ा, वहीं परमीत सेठी ने उनकी जल्दबाजी पर चुटकी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *