Meta Pixel

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंद में तूफानी शतक,Team India में एंट्री तय?

Spread the love

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर IPL इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने मात्र 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया।

सर पर सजी ऑरेंज कैप 
इस पारी के साथ उन्होंने न सिर्फ मैच का रुख पलटा बल्कि टूर्नामेंट की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली।  वैभव इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 357 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 234.87 रहा है, जिसमें उन्होंने 31 चौके और 32 छक्के जड़े हैं। यह आंकड़े उनकी विस्फोटक फॉर्म को साफ दर्शाते हैं।

मैच की शुरुआत काफी नाजुक रही। यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में आउट हो गए, जिससे राजस्थान रॉयल्स पर दबाव बन गया। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही आक्रामक मोड में बैटिंग शुरू कर दी।

उन्होंने पहले ओवर से ही लगातार छक्के जड़ने शुरू किए। मात्र 15 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पावरप्ले के अंदर ही उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। कवर ड्राइव, पुल शॉट, स्लॉग स्वीप- हर शॉट में उनकी क्लास नजर आई।

दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल संभलकर खेल रहे थे, लेकिन वैभव पूरी तरह फॉर्म में नजर आए। उन्होंने कुल 36 गेंदों पर 100 रन पूरे किए, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे।

IPL इतिहास के सबसे तेज शतक

  • 30 गेंद – क्रिस गेल (बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013)
  • 35 गेंद -वैभव सूर्यवंशी (बनाम गुजरात टाइटंस, 2025)
  • 36 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2026)

वैभव अब IPL में दो बार सबसे तेज शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि युवा भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का संकेत दे रही है।

टीम इंडिया के लिए मजबूत दावेदारी
इस प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया के चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ गया है। वैभव सूर्यवंशी की लगातार शानदार फॉर्म, बड़े मैचों में साहसिक बल्लेबाजी और युवा ऊर्जा उन्हें T20 टीम में जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदार बना रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वे इस फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जारी रखते हैं, तो बहुत जल्द उन्हें नीली जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोचिंग स्टाफ भी वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस पारी ने न सिर्फ मैच जिताया बल्कि पूरे IPL सीजन में रॉयल्स की प्ले-ऑफ की उम्मीदों को भी मजबूती दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *