Meta Pixel

रंग ला रही ‘नियद नेल्लानार’ योजना : सुकमा जिले के 22 गांवों में पहली बार पहुंची बिजली, ग्रामीणों के चेहरों पर आई खुशी

Spread the love

जगदलपुर। शासन की नियद नेल्लानार योजना के तहत सुकमा के इस क्षेत्र में विद्युतीकरण पूरा किया गया है, जिससे अब यहां के लोगों का जीवन और आसान हो रहा है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित 22 गांव के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा। विद्युत कंपनी के प्रयास से अब वे गांव भी रोशन हो रहे हैं, जो आजादी के बाद से अंधेरे में थे। गांवों के घरों में जीवन में नई रोशनी आई है।

क्षेत्र में विद्युतीकरण काम किया जा रहा पूरा
शासन की नियद नेल्लानार योजना के तहत इस क्षेत्र में विद्युतीकरण पूरा किया गया है, जिससे अब यहां के लोगों का जीवन और आसान हो सकेगा। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में विद्युत कंपनी प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता एनके पोयाम, कार्यपालन अभियंता सलीम खान एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और मेहनत से कार्य किया।

नियद नेल्लानार योजना से हो रहा विकास 
बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित और सुदूर क्षेत्रों में नियद नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गांव) के माध्यम से विकास की नई किरण पहुंची है। सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित होने के बाद, सुकमा जिले के 22 से अधिक दूरस्थ गांवों में पहली बार बिजली की सुविधा पहुंचाई गई है, जिससे ग्रामीणों को दशकों के अंधेरे से राहत मिली है। इसमें से बद्रे, टेकलगुड़ा, फूलनपाड, पारिया, तूमलपाल, छिन्नाबोदल, जोनगुड़ा, रायगुड़ा, जब्बागट्टा, मेडवाही, कन्हइगुड़ा आसपास के अति-संवेदनशील गांवों में जहां दशकों से बिजली नहीं थी, वहां अब घरों में बिजली जल रही है।

ग्रामीणों के लिए रहा ऐतिहासिक क्षण
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांवों के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा। गांव में पहली बार बिजली के बल्ब जले तो ग्रामीणों की आंखों में खुशी झलक उठी। छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे भी विकास की मुख्यधारा में जुड़ गए। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में अन्य जरूरी सुविधाएं भी गांव में मुहैया कराई जाएंगी।

डिजिटल सेवाओं का होगा विस्तार
बताया जा रहा है कि बिजली की सुविधा मिलने से गांव में अब कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अब पहले से बेहतर हो सकेगी, क्योंकि अब वे रात में भी रोशनी में अध्ययन कर सकेंगे। बिजली आने से डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे गांव के लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

24 गांवों का भी शीघ्र होगा विद्युतिकरण
विद्युत कंपनी प्रोजेक्ट के कार्यपालन अभियंता सलीम खान ने इस संबंध में बताया कि शासन के नियद नेल्लानार योजना से सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित एवं सुदूर गांवों का विद्युतिकरण किया जा रहा है। इसमें से 22 गांव रोशन किया गया और 24 गांवों का विद्युतिकरण कार्य किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *