Meta Pixel

बॉयफ्रेंड ने लिखा- गर्लफ्रेंड कई लड़कों से बात करती:पकड़े जाने पर बहाने बनाती, उसे सबक सिखाने ऐसा कर रहा हूं, लगाई फांसी

Spread the love

रायपुर में 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। कोमल वर्मा (25) भाठागांव में अपने परिवार के साथ रहता था। 24 अप्रैल की रात उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां शादी में गई हुई थी। तभी वह फंदे से झूल गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह देवकी साहू से 5 साल रिलेशन में था, लेकिन वह उसके पीठ पीछे 3 से 4 लड़कों से बात करती थी, पकड़े जाने पर बहाना मारकर मुझे मना लेती थी। सुधरने का मौका दिया लेकिन वह नहीं मानी। उसे सबक सिखाने के लिए ये कदम उठा रहा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोमल वर्मा एयरपोर्ट में काम करता था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था। रायपुर के घर में उसके अपने कमरे में वह फंदे पर लटकता मिला। परिवार को अगले दिन 25 अप्रैल क सुबह घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। इसमें युवक ने देवकी साहू नाम की एक लड़की का जिक्र करते हुए उस पर धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया है।

जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा

मैं कोमल वर्मा जो भी कर रहा हूं। मेरे घर वालों की तरफ से कोई प्रेशर नहीं है। उनको इस बारे में कुछ पता नहीं है। जो अभी मेरे साथ हो रहा है उसमें इनको इन सब में ना लाए।…ये कदम मैं देवकी साहू संतु साहू के बेटी के कारण उठा रहा हूं। मेरा 5 साल का रिलेशन रहा उसके साथ।

3 दिसंबर 2019 से हम दोनों साथ हैं। मेरे रहते भी पहले उसने 3-4 लड़कों से मेरे पीठ पीछे बात की है और आज भी ऐसा कर रही है।…हम लड़के हैं। इस केस में हमेशा लड़के को ही क्यों गलत बना दिया जाता है।

मेरे रहते मेरे पीठ पीछे हमेशा से कुछ ना कुछ करती रही है और जब पकड़ी जाती है तो बहाना बना के मना लेती थी।…इस बात का सबूत मेरे मोबाइल में है। फिर भी मैं उसको सुधरेगी करके मौके पर मौका दिया। लेकिन अब ये कदम उसको सबक सिखाने के लिए ले रहा।

लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *