Meta Pixel

सोशल मीडिया के विवाद ने लिया खतरनाक रूप: बेरहमी से पिटाई के बाद युवक को ज़िंदा जलने की कोशिश , 9 गिरफ्तार

Spread the love

बलौदाबाजार – बलौदाबाजार में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने खतरनाक मोड़ ले लिया। मामूली ऑनलाइन विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने एक युवक की जान लेने की कोशिश कर डाली। यह घटना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती आक्रामकता और उसके गंभीर परिणामों को उजागर करती है।

युवक को घेरकर की बेरहमी से पिटाई
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शहर के खोरसी नाला क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद कुछ युवक एकजुट होकर पीड़ित के पास पहुंचे। पहले उन्होंने गाली-गलौच करते हुए उसे घेरा, फिर क्रिकेट बैट, डंडे और स्टिक से बेरहमी से पिटाई कर दी। 

पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश
हमलावरों का गुस्सा यहीं नहीं थमा, आरोप है कि उन्होंने युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *