Meta Pixel

ग्रीष्मकाल में विद्युत अवरोध संबंधी शिकायतों हेतु रात्रिकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी

Spread the love

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग अंतर्गत नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान टाउनशिप निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन विद्युत अवरोध संबंधी शिकायतों के पंजीकरण हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को त्वरित एवं सुगम शिकायत निवारण सुविधा प्रदान करना है।

नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा रात्रि पाली में दूरभाष के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर निर्धारित किए गए हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं की सूचना सीधे विभाग तक पहुँचा सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इस संबंध में टाउनशिप के समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे रात्रिकालीन अवधि में किसी भी प्रकार की विद्युत अवरोध संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु दूरभाष क्रमांक: 0788-285-7162 एवं 0788-285-8181 का उपयोग करें।

उल्लेखनीय है कि नगर सेवा विभाग ने आश्वस्त किया है कि प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रीष्मकाल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *