Meta Pixel

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर दिए दिशा-निर्देश

Spread the love

दुर्ग, 27 अप्रैल 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज प्राचीन पांडुलिपियों के संग्रहकर्ता श्री राम कुमार वर्मा से मुलाकात कर उनके द्वारा संकलित दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने पांडुलिपियों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियां हमारी समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले के आम नागरिकों से अपील करता हूं कि अगर आपके पास प्राचीन पांडुलिपियां उपलब्ध है तो जिला प्रशासन से संपर्क कर या फिर क्षेत्र सर्वेयरों से संपर्क कर उसे प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं | उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन पांडुलिपियों को सुरक्षित रूप से संरक्षित करते हुए चरणबद्ध तरीके से डिजिटल माध्यम में परिवर्तित कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि यह अमूल्य धरोहर आमजन एवं शोधकर्ताओं के लिए सुलभ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *