Meta Pixel

कांकेर में IED ब्लास्ट: डिमाइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, DRG इंस्पेक्टर समेत चार जवान शहीद

Spread the love

कांकेर – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आईईडी निष्क्रिय करने की कार्रवाई के बीच हुए विस्फोट में DRG के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत चार जवान शहीद हो गए. वहीं बाद में एक और घायल जवान परमानंद कोर्राम ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। इस घटना ने पूरे बस्तर संभाग को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि यह IED पहले से नक्सलियों द्वारा लगाया गया था, जिसे निष्क्रिय करते समय यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, 2 मई को कांकेर जिला के थाना छोटेबेठिया अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी टीम एरिया डॉमिनेशन, सर्चिंग और डी-माइनिंग ऑपरेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में DRG के 4 जवान विस्फोट की चपेट में आ गए। 

इंस्पेक्टर सहित चार जवान हुए शहीद 
गंभीर रूप से घायल होने के कारण इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले की मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

बस्तर आईजी ने दी जानकारी 
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार, हाल के महीनों में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। बावजूद इसके, यह घटना दर्शाती है कि क्षेत्र में अभी भी छिपे हुए विस्फोटक गंभीर खतरा बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *