Meta Pixel

किराए के मकान में युवक का शव मिला:3 दिन से काम पर नहीं जा रहा था, सक्ती पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

सक्ती जिले में शनिवार को युवक का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शिव सिदार के रूप में हुई है, जो स्थानीय जूता दुकान में काम करता था। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, शिव सिदार ने लगभग 15 दिन पहले ही यह किराए का मकान लिया था और वह यहां अकेला रहता था। पिछले तीन दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। शनिवार शाम को दुकान मालिक उसका हालचाल पूछने उसके किराए के मकान पर पहुंचा।

दरवाजा खुलते ही फंदे पर लटका मिला युवक

दुकान मालिक ने देखा कि दरवाजा अंदर से बिना सिटकनी के सिर्फ ढका हुआ था। उसने दरवाजा धकेला तो युवक को फांसी के फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत मोहल्ले के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *