Meta Pixel

रायपुर में रक्तदान और फ्री हेल्थ चेकअप कैंप:बड़ी संख्या में लोगों ने कराया चेकअप, 25 यूनिट ब्लड किया गया कलेक्ट

Spread the love

रायपुर में 2 मई को सामाजिक पहल के तहत रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लड सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से अलग-अलग स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें विशेष रूप से नेत्र जांच (आई चेक-अप) शामिल रही। यह आयोजन फाफाडीह चौक स्थित एक कार्यालय परिसर में किया गया, जहां कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *