Meta Pixel

जांजगीर-चांपा में यात्री बस पलटी, 10 घायल:कोरबा से सरायपाली जा रही थी, 50 से ज्यादा यात्री से थे सवार

Spread the love

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 10 यात्री को चोट आई है, जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। जिसमें से 3 लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।

जानकारी अनुसार, कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे सड़क के किनारे जा पलटी। इस यात्री बस में 50 से अधिक सवारी यात्रा कर रहे थे, जिसमें कई यात्री बस में खड़े होकर जा रहे थे। एक यात्री युवक ने बताया कि बस लगभग 65 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही थी।

इस दौरान बिर्रा की ओर से एक अन्य बस भी आ रही थी, जिसे कट लेने के दौरान बस 50 मीटर तक तीन पहिए में चली और पलट गई। बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिसमें 10 घायल हैं। बाकी सभी यात्री सुरक्षित है।

गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *