Meta Pixel

ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे: एक्स पर PM मोदी ने बदली DP, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे: एक्स पर PM मोदी ने बदली DP, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री की नई डीपी में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और साहस को सलाम करते हुए एक भावुक पोस्ट भी साझा की। पीएम मोदी ने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की असाधारण विजय और वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस अभियान के तहत भारतीय सेना और वायुसेना ने सीमा पार मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस सैन्य कार्रवाई में करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी।

ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना की रणनीति और सटीक हमले की काफी चर्चा हुई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों की कोशिश भी की गई थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे नाकाम कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर को भारत की हालिया सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जाता है। अब इसके एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री का यह कदम देशभक्ति और सेना के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम ने संस्कृत के श्लोक से किया सेनाओं के पराक्रम को सलाम
पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के लिए जरिए सेनाओं के पराक्रम को सलाम किया है। उन्होंने लिखा- उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्…। यानी हे भारत, जिस सेना के योद्धा ऊंचे उत्साह और मजबूत मनोबल वाले हों, और जिसके पास अच्छे वाहन/साधन हों, उस सेना की विजय निश्चित मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *