Meta Pixel

युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 12 मई को लगेगा रोजगार मेला, 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Spread the love

रायपुर। रायपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर की ओर से 12 मई 2026, सोमवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जोरा स्थित लायवलीहुड कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

निजी कंपनियां होंगी शामिल
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society Limited, JD Hardscapes Private Limited, Elxer Communications Private Limited, Parishram Human Resource और ITM Edutech Training Pvt. Ltd. जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

413 पदों पर भर्ती
इस मेले के जरिए कुल 413 पदों पर भर्ती की जाएगी, खास बात यह है कि इसमें 5वीं से लेकर 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। अलग-अलग कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी। 

ऑनलाइन आवेदन जरूरी
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना पंजीयन के अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल सकेगा।

साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को मेले में शामिल होने के दौरान अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी कहां मिलेगी
रिक्त पदों, वेतनमान, योग्यता और कार्यस्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *